रांची | रांची समेत झारखंड के लोग भी रामेश्वरम तक सीधी यात्रा कर सकेंगे और समुद्र पर बने पंबन ब्रिज का आनंद ले सकेंगे। 27 जुलाई से सात अगस्त तक भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन चलेगी, जो ज्योतिर्लिंग दर्शन सहित दक्षिण भारत की यात्रा कराएगी। आईआरसीटीसी भागलपुर से भारत दर्शन पर्यटक ट्रेन रवाना करेगी। ट्रेन तिरुपति- रामेश्वरम- मदुरै- कन्याकुमारी- मल्लिकार्जुन जैसे धार्मिक स्थलों तक जाएगी। यह यात्रा 11 रात और 12 दिन की होगी। इस ट्रेन के बोर्डिंग- डीबोर्डिंग स्टेशन भागलपुर, जसीडीह, मधुपुर, बराकर, धनबाद, बोकारो, मुरी, रांची, राउरकेला, झारसुगुड़ा, चांपा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग होंगे। इस ट्रेन में 720 स्लीपर श्रेणी के बर्थ, एसी थ्री टियर के 70 बर्थ होंगे। इस टूर के लिए प्रति व्यक्ति 22,760 रुपए इकोनॉमी और 39,990 रुपए स्टैंडर्ड श्रेणी के लिए खर्च करना होगा।


