रांची| द रोज सोसाइटी ऑफ रांची व रांची क्लब की 100वीं गुलाब प्रदर्शनी 14 व 15 जनवरी को होगी। हजारों रंग-बिरंगे खूबसूरत गुलाब के फूल व कलाकारों द्वारा सृजित सैकड़ों कलाकृतियां प्रदर्शित होंगी। अध्यक्ष गणेश मुंजाल ने बताया कि 14 जनवरी को 11 से 2 बजे तक एंट्री होगी। वहीं, 15 जनवरी को सुबह 10 बजे से जनसाधारण के लिए इसे खोला जाएगा। शाम 4 बजे विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। सोसाइटी के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद साहू ने बताया कि सर्वोत्तम गुलाब को राजा व रानी का खिताब मिलेगा। रोजेरियन ऑफ द शॉ को भी पुरस्कृत किया जाएगा। कोषाध्यक्ष हेजल डेविस ने बताया कि विद्यालय, उद्यान, गुलाब सज्जा, गुलाब चित्रकारी, कशीदाकारी, गुलाब छायाचित्र एवं शिल्प आदि वर्गों के अंतर्गत एंट्री स्वीकार की जाएंगी।


