रांची | रांची जिला के जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय द्वारा 8वीं बोर्ड की परीक्षा में बेहतर परिणाम को लेकर कदम उठाया गया है। अब आठवीं कक्षा के छात्रों की प्री बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज द्वारा शिड्यूल जारी कर दिया गया गया है। सात से 13 जनवरी तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। सात जनवरी को हिंदी, आठ जनवरी को अंग्रेजी, नौ जनवरी को संस्कृत या उर्दू या बांग्ला, 10 जनवरी को साइंस, 11 जनवरी को सोशल साइंस और 13 जनवरी को गणित विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रत्येक विषय में 50 सवाल के जवाब परीक्षार्थियों को देने होंगे। जिला शिक्षा अधीक्षक ने सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के अनुसार शिक्षकों को अभ्यास कराने के लिए कहा है।


