रांची पुलिस ने दूसरे दिन 229 एकड़ में लगे अफीम के पौधों को किया नष्ट

रांची पुलिस ने दूसरे दिन लगातार अफीम की फसल के विरुद्ध अभियान चलाया और 229 एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट किया। दो दिन में रांची पुलिस ने 500 एकड़ में लगे पौधे नष्ट किए हैं। पिछले एक माह से रांची पुलिस अफीम की फसल के विरुद्ध अभियान चला रही है। यह पहली बार है जब रांची पुलिस 1000 एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट कर चुकी है। सोमवार को रांची पुलिस ने तमाड़, बुंडू, राहे, नामकुम, तुपुदाना, खरसीदाग और दशमफॉल थाना क्षेत्र में अवैध रूप से किए जा रहे अफीम की खेती को ट्रैक्टर चला कर रौंदा। अफीम के पौधे अब बड़़े हो गए हैं, उनमें चीरा लगने लगा है। इसके देखते हुए अभियान तेज किया गया है। सोमवार को बुंडू थाना क्षेत्र में 55 एकड़ में, तमाड़ थाना क्षेत्र में 87 एकड़, दशमफॉल में 15 एकड़, राहे थाना क्षेत्र में 08 एकड़, नामकुम में 44 एकड़, खरसीदाग में 02 एकड़ और तुपुदाना में 18 एकड़ में लगे पौधों को नष्ट किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *