झारखंड में मानसून की एंट्री के बाद मंगलवार से पूरे राज्य में लगातार बारिश हो रही है। पूरा राज्य पानी-पानी हो गया है। नदी-नाले उफना गए हैं। जगह-जगह बिजली गुल हो गई है। निचले इलाकों में पानी भर गया है। बारिश के कारण तापमान में करीब चार डिग्री तक गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 155.8 एमएम बारिश खूंटी जिले के अड़ी में हुई। गुरुवार को रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और खूंटी जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यानी इन जिलों में भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है। इसे देखते हुए रांची सहित कई जिलों में गुरुवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। उधर, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, बोकारो और रामगढ़ जिले में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। इस दौरान ठनका गिरने की भी संभावना है। बारिश 21 जून तक जारी रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल में गंगा तट और उसके आसपास के इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इससे चक्रवाती घेरा समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर फैल रहा है। यह 24 घंटे में झारखंड होते हुए उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ जाएगा। इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल जिला तिथि कक्षा रांची 19 जून 12वीं तक बोकारो 19 जून 8वीं तक गिरिडीह 19 जून 8वीं तक हजारीबाग 19 जून 8वीं तक खूंटी 19-20जून 12वीं तक रामगढ़ 19-20 जून 8वीं तक सिमडेगा 19-20 जून 8वीं तक कोडरमा 19 जून 8वीं तक 24 घंटे में कहां कितनी बारिश रांची 128 एमएम चतरा 125.5 एमएम धनबाद 76.2 एमएम बोकारो 76.9 एमएम चाईबासा 61.3 एमएम जमशेदपुर 49.7 एमएम लातेहार 44.5 एमएम डालटनगंज 22.3 एमएम खूंटी 29.0 एमएम मानसून : राजधानी में दो दिन से लगातार बारिश आप पढ़ रहे हैं देश का सबसे विश्वसनीय और नंबर 1 अखबार चार फ्लाइट रद्द: खराब मौसम के कारण बुधवार को चार विमानों को रद्द कर दिया गया। इनमें एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-रांची, इंडिगो की दिल्ली-रांची, इंडिगो की रांची अहमदाबाद फ्लाइट शामिल है। रांची से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी रद्द रही। चतरा में पिछले 24 घंटे में 125.5 एमएम बारिश हुई है। यह लगातार जारी है। इससे टंडवा में चुंदरू नदी उफना गई है। नदी किनारे बना शिव लोक मंदिर पूरी तरह से पानी में घिर गया है। इन सभी जिलों में डीसी ने स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि आदेश का हर हाल में पालन हो। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।


