रांची में कोयला लदे ट्रक ने सीयूजे के पीएचडी स्कॉलर और पीजी की छात्रा को कुचला, मौत

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की लापरवाही से बुधवार को रांची-कुडू हाईवे पर मुरगू में अधूरे पुल के पास दर्दनाक हादसा हो गया। बुधवार को सुबह करीब 9.45 बजे पुल के पास बने डायवर्सन पर कोयला लदे बेकाबू ट्रक ने सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (सीयूजे) के पीएचडी स्कॉलर छात्र व पीजी की छात्रा को बाइक सहित कुचल दिया। छात्र देवदास मंडल (24) और छात्रा ऐश्वर्या बसक (23) ब्रांबे स्थित हॉस्टल से मनातू स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस जा रहे थे। मुरगू पुल के पास उबड़-खाबड़ डायवर्सन पर विपरीत दिशा से जा रहे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र-छात्रा सड़क पर गिर पड़े। ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया। हादसा इतना भयानक था कि छात्रा-छात्रा के पैर छोड़कर पूरा शरीर कुचल गया। अंतड़ियां तक बाहर आ गईं। घटना के बाद ड्राइवर रकीब अंसारी ट्रक लेकर भागने लगा, पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गई बंगाल से पढ़ाई करने रांची आए थे, माता-पिता को नहीं दी गई मौत की सूचना सीयूजे के छात्रों ने बताया कि देवदास मंडल पश्चिम बंगाल के सुंदरवन और ऐश्वर्या बसक हावड़ा की रहने वाली थी। दोनों साधारण परिवार से थे। देवदास ने 9 जनवरी 2024 को नामांकन कराया था। वह डिपार्टमेंट ऑफ जियो इंफोर्मेटिक्स से पीएचडी कर रहे थे। ऐश्वर्या ने जून 2024 में डिपार्टमेंट ऑफ जियो इंफॉर्मेटेक्टिस के पीजी में एडमिशन लिया था। दोनों अच्छे दोस्त थे। साथ में ही कॉलेज आते थे। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने दोनों के माता-पिता को घटना की सूचना दे दी है, लेकिन यह नहीं बताया गया कि दुर्घटना में दोनों की मौत हो चुकी है। देवदास व ऐश्वर्या के माता-पिता बंगाल से गुरुवार को रांची पहुंचेंगे। देर रात तक सड़क पर बैठ रहे सीयूजे छात्र… घटना से आक्रोशित छात्रों ने सुबह करीब 10.30 बजे रांची-कुड़ू हाईवे को जाम कर दिया। वे देर रात 12 बजे तक सड़क पर बैठे रहे। वे एनएचएआई के अफसरों को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे। – विस्तृत रांची फ्रंट पेज

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *