जर्सी के बाद अब धौनी के हरमू वाले घर का नंबर भी 7

भारतीय ​क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने हमेशा 7 नंबर की जर्सी पहनी। बीसीसीआई ने माही के रिटायरमेंट के बाद दिसंबर 2023 में नंबर 7 जर्सी भी रिटायर कर दी। कोई भी भारतीय क्रिकेटर 7 नंबर की जर्सी नहीं पहन सकता। अब धौनी ने अपने हरमू स्थित आवास को भी 7 नंबर दे दिया है। साथ ही, वे अपनी पसंदीदा हेलीकॉप्टर शॉट खेलते दिखाई दे रहे हैं। पूरे आवासीय परिसर में उनके द्वारा खेले गए स्ट्रोक और विकेटकीपिंग की आकृति लगाई गई है। धौनी घर अब उनके फैंस के लिए सेल्फी प्वाइंट बन गया है। बता दें कि धौनी को घर बनाने के लिए झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने 2009 में जमीन दी थी। इस प्लॉट के ठीक पीछे एक और प्लॉट खरीदकर धौनी ने रांची में पहला घर बनाया था। जिसका नाम शौर्य दिया है। हालांकि, ​धौनी अब रांची के सिमलिया में आलीशान फार्म हाउस में रहते हैं। जानिए… धौनी का 7 नंबर से लगाव का कारण महेंद्र सिंह धौनी का जन्म 7 जुलाई को हुआ था। जुलाई साल का सातवां महीना भी है। माही को जब भारतीय टीम में जर्सी नंबर चुनने को कहा गया तो उन्होंने 7 चुना। धौनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर और आईपीएल में भी नंबर 7 की जर्सी पहनी। महेंद्र सिंह धौनी के शॉट‌ से सजी दीवार। हरमू स्थित आवास पर धौनी का नाम, नंबर-7 और हेलीकॉप्टर शॉट बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *