रांची में पहली बार… तीन मई से होगी सीनियर साउथ एशियन फैडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 7 देशों के 350 एथलीट आएंगे

राजधानी रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में पहली बार 3 से 5 मई तक साउथ एशियन फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और मालदीव स​मेत सात देशों के करीब 350 एथलीट हिस्सा लेंगे। खेल निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पाकिस्तान से 48 खिलाड़ियों के आने की संभावना है। वहीं भूटान की टीम 10 दिन पहले ही यहां पहुंचकर अभ्यास करेगी। इसके लिए सरकार को 5.70 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा गया है। इनमें से एक करोड़ रुपए टीवी स्क्रीन के लिए रखा गया है। इसका काम शुरू हो चुका है। खेल निदेशक ने बताया कि स्टेडियम के सिंथेटिक ट्रैक की साफ-सफाई शुरू हो गई है। खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए 50 मीटर लंबे नए ट्रैक का निर्माण अंतिम चरण में है। इस पर करीब 90 लाख रुपए की लागत आएगी। 2013 में जूनियर एसएएफ की मिली थी मेजबानी झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकांत पाठक ने बताया कि झारखंड को 2013 में जूनियर एसएएफ चैंपियनशिप की मेजबानी मिली थी। अब सीनियर स्तर पर मेजबानी का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा जैसे स्टार एथलीट तो हिस्सा नहीं ​लेंगे, लेकिन उनके प्रतिद्वंद्वी रहे रोहित यादव इसमें भाग लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *