रांची में बाइक लूटकर जशपुर में बेचते थे; लाह, मकई व मड़ुआ की होती थी ढुलाई, 3 धराए, हथियार बरामद

रांची में रिवाल्वर-कट्टा​ दिखाकर वाहन लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने गुरुवार को तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें बलवंत सिंह, रौशन सिंह आैर राहुल कुमार शामिल हैं। रौशन -राहुल रांची के रहने वाले हैं। बलवंत गुमला के सिसई का निवासी है। पुलिस ने अपराधियों से मिली सूचना पर एक कट्टा, गा​ेलियां और कई वाहन बरामद किए गए हैं। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि कुछ दिनों पहले कोतवाली थाना क्षेत्र से एक स्कूटी चोरी हुई थी। स्कूटी से तीनों आरोपियों ने लालगुटुवा (रिंग रोड) में एक बाइक लूटी थी। 29 दिसंबर की रात तुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया से ​िपकअप वैन चोरी कर भाग रहे थे। पुुलिस टीम ने पीछा कर तीनों आरोपियों को पकड़ा। उन्होंने बताया कि गाड़ी लूटने के बाद सबसे पहले नंबर प्लेट बदलते थे। गाड़ी को छत्तीसगढ़ के जशपुर में ले जाकर बेच देते थे। चोरी की गाड़ियों से लाह, मकई और मड़ुआ की ढुलाई की जाती है। बलवंत है गिरोह का सरगना, कई थानों में दर्ज हैं केस पुलिस ने बताया कि बलवंत सिंह गिरोह का सरगना है। उसी के इशारे पर गिरोह के सदस्य लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। बलवंत पर रांची -गुमला के कई थानों में आपराधिक केस दर्ज हैं। बलवंत अक्सर गुमला से रांची स्थित राहुल व रौशन के घर जाता था, जहां अपराध की योजना बनती थी। वाहन लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश }पुलिस से बचने के लिए तुरंत बदलते थे नंबर प्लेट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *