भास्कर न्यू ज | चाईबासा जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के केज सिस्टम से मत्स्य पालन करने वाले कृषकों को रांची स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र के प्रशासनिक भवन में केज सिस्टम से मत्स्य पालन करने के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में वैज्ञानिक तरीके बताए गए। प्रशिक्षण में मछलियों को चारा खिलाने के समय और मात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इधर, सदर प्रखंड के कमारहातु के खदान जलाशय में केज सिस्टम से संचालित मत्स्य पालन करने वाले कृषकों सोमाय देवगम, दीनबंधु देवगम, सिंगराय देवगम, नारायण देवगम और भीम सिंह देवगम प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।


