रांची में 25 दिन में 17 जगह चोरी, 48 लाख की सं​पत्ति चुराई, बाहर के गिरोह सक्रिय

मोरहाबादी के बरियातू में रहने वाले चंद्र बिहारी ओझा के घर का ताला तोड़ चोरों ने 11.17 लाख रुपए की चोरी कर ली। इस संबंध में चंद्र बिहारी ओझा ने बरियातू थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 13 दिसंबर को अपने छोटे भाई की दुर्घटना की खबर पाकर अपने घर में ताला लगा बोकारो चले गए थे। 24 दिसंबर को उनके पड़ोसी किराएदार ने सूचना दी कि उनके घर का ताला तोड़ कर चोरी हुई है। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। चोरी की सूचना पाकर जब चंद्र बिहारी ओझा वापस रांची अपने घर पहुंचे तो कमरे में सारा सामान बिखरा पाया। आलमारी टूटी हुई थी। उसमें रखे एक लाख 17 हजार नगद और 10 लाख रुपए के जेवरात गायब थे। जेवरात के अलावा चोर उनके घर में रखे कीमती कपड़े भी ले गए। इसकी जानकारी उन्होंने बरियातू थाने की पुलिस को दी। पुलिस पहुंची और मामले की जांच की। हालांकि चोर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं बुधवार की देर रात हिनू में किराना दुकान का शटर तोड़ चोरों ने 40 हजार रुपए का सामान चुरा लिया। इस संबंध में दुकान के संचालक शुभम सिंह ने डोरंडा थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। घर बंद कर बाहर जाएं तो थाना को दें जानकारी सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि घर बंद कर शहर से बाहर जाएं तो इसकी जानकारी स्थानीय थाना को जरूर देकर जाएं। पुलिस सतर्क रहेगी और उस ओर गश्त भी करेगी। रांची पुलिस ने कई बार स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि अगर वे लंबे समय के लिए अपने घर में ताला लगाकर बाहर जा रहे हैं तो थाना को जरूर जानकारी दें। चोरी की घटनाएं वहां हो रही हैं, जहां अक्सर सन्नाटा रहता है या जो किनारे हैं। दिसंबर में बढ़ गईं शहर में चोरी की घटनाएं…
दिसंबर महीने में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। दिसंबर के 25 दिनों में 48 लाख रुपए की संपत्ति चोरी हो चुकी है। चोरी की 17 घटनाएं हो चुकी हैं। ठंड में चोर सन्नाटे का फायदा उठा कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सड़कों पर रात एक बजे के बाद सन्नाटा पसर जा रहा है। सड़क पर पुलिस की गश्त भी सिर्फ प्रमुख मार्गों पर ही हो रहा है। यही कारण है कि चोर इसका फायदा उठा रहे हैं। शहर में इन दिनों बाहर से भी गैंग आकर कई जगहों में रुका हुआ है, जो उन जगहों पर घरों को निशाना बना रहे हंै, जहां सन्नाटा रह रहा है और पुलिस की गश्त नहीं हो रही है। चोर घरों को तो निशाना बना ही रहे हैं, छोटे-छोटे मंदिरों में भी चोरी को अंजाम दे रहे हैं। किस दिन कहां हुई चोरी… {24 दिसंबर बरियातू में बंद का ताला तोड़ 11.17 लाख की चोरी {24 दिसंबर हिनू में राशन दुकान का ताला तोड़ 40 हजार की चोरी {23 दिसंबर पंडरा स्थित ज्वेलरी शॉप में 14.20 लाख के जेवरात की चोरी {20 दिसंबर त्रिपाठी कॉलोनी में उपेंद्र ठाकुर के घर 40 हजार की चोरी {19 दिसंबर सोलंकी में अरुणिमा पूनम मिंज के घर 1.65 लाख की चोरी {18 दिसंबर कटहल मोड़ स्थित शराब दुकान में दो लाख की चोरी {11 दिसंबर को बरियातू स्थित आईशा मस्जिद के पास शहनाज के घर दो लाख के जेवरात चोरी {12 दिसंबर को सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित वृंदावन नगर में सुनीता देवी के घर 50 हजार की चोरी {8 दिसंबर को पुंदाग ओपी स्थित न्यू जाकिर कॉलोनी में मो. सरवर के घर 60 हजार की चोरी {7 दिसंबर हिनू बस्ती डोरंडा में राशन दुकान में 30 हजार की चोरी {6 दिसंबर को अरगोड़ा कुम्हार टोली में चोन्होन कुजूर के घर में दो लाख की चोरी {6 दिसंबर को जगन्नाथपुर में रहने वाले राजेश के घर 3.50 लाख की चोरी {5 दिसंबर को मेसरा ओपी के केदल में गौतम कुमार के घर में 4 लाख की चोरी {4 दिसंबर को चुटिया कृष्णापुरी में 2.20 लाख की चोरी इधर, बैंक से घर जा रही वृद्धा से 20 हजार छीने बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रही 76 साल की महिला सरोज पोढ से स्कूटी सवार दो उचक्कों ने 20 हजार रुपए से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। इस संबंध में सरोज ने जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि वह स्टेट बैंक डोरंडा शाखा से 20 हजार रुपए निकाल कर अपने घर बिरसा चौक की ओर जा रही थी। जब बिरसा नगर रोड नंबर 2 के मोड़ के पास पहुंची तो दिन के 3.15 बजे स्कूटी से दो उचक्के आए और उनके हाथ से बैग छीन कर भाग निकले। ठंड में चोरों की मौज }बरियातू में बंद घर से 11.17 लाख की चोरी, हिनू में दुकान का शटर तोड़ा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *