झारखंड जो ठंड के लिए जाना जाता है, इस बार उतनी ठंड महसूस नहीं हो रही है। दिसंबर का अंतिम सप्ताह खत्म होने वाला है। लेकिन एक दिन भी हाड़ कंपाने वाली ठंड का आम लोगों ने एहसास नहीं किया। इसके कई कारण सामने आए हैं। झारखंड में लगातार बन रहे बादल की वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही है। वर्ष 2023 व 2022 के दिसंबर के अंतिम सप्ताह में न्यूनतम तापमान की तुलना की जाए तो वर्ष 2023 में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंचा था। वहीं 2022 में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गया था। शनिवार व रविवार को कई इलाकों में बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में एक बार फिर शुक्रवार के बाद मौसम का मिजाज बदलेगा। शनिवार और रविवार को झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना जतायी गई है, जिससे ठंड बढ़ेगी। बादल हटने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। 28 दिसंबर को राज्य के पश्चिमी और निकटवर्ती उत्तरी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 29 दिसंबर को झारखंड के दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में कई स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। 30 दिसंबर से मौसम साफ होने का अनुमान है। 31 दिसंबर व एक जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच सकता है। 28 दिसंबर को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा, हजारीबाग, लोहरदगा, गिरिडीह, गुमला, सिमडेगा जिले में बारिश के आसार हैं। वहीं 29 को गुमला, सिमडेगा, खूंटी सिंहभूम में बारिश की संभावना है। ठंडी हवाओं का असर 28 व 29 दिसंबर से दिखेगा मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण लगातार झारखंड में बादल बनते रहे। इस वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होती रही। बंगाल की खाड़ी में भी हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण लगातार बादल आए और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होती रही। इस बार ला नीना भी ठीक से नहीं बना। यही वजह है कि झारखंड में न्यूनतम तापमान ज्यादा नहीं गिर रहा। हालांकि एक बार फिर उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालय से आने वाली ठंडी हवाओं का असर 28 व 29 दिसंबर से दिखेगा। झारखंड के कुछ इलाकों में इसकी वजह से हल्की बारिश की भी संभावना है। बादल छंटने के बाद 31 दिसंबर व एक जनवरी को न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। न्यूनतम पारा 8 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग का अनुमान… बादल छंटने के बाद 31 दिसंबर और एक जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक जा सकता है गुरुवार को न्यूनतम तापमान 140 रहा गुरुवार को रांची का न्यूनतम तापमान 140 और अधिकतम तापमान 270 सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में का न्यूनतम तापमान 150 और अधिकतम तापमान 290 रहा। डालटनगंज में न्यूनतम तापमान 140 व अधिकतम 280 डिग्री रिकार्ड किया गया।


