पहली जनवरी को पहाड़ी मंदिर में सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, अरघा से भक्त करेंगे जलाभिषेक

रांची | शहर में नववर्ष को लेकर प्रमुख मंदिरों में विशेष तैयारी की जा रही है। सभी मंदिरों को भव्य लाइटिंग, गुब्बारों व फूलों से सजाया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग और स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी, ताकि दर्शनार्थियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। प्रमुख मंदिरों में प्रशासन की ओर पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। रांची पहाड़ी मंदिर में सरकारी पूजा के बाद सुबह 4 बजे से भक्तों के दर्शन के लिए पट खोल दिया जाएगा। भक्त अरघा से जलाभिषेक करेंगे। मुख्य मंदिर के द्वार पर जल और लोटा की व्यवस्था की गई है। जगन्नाथपुर मंदिर में 30 वॉलेटिंयर तैनात होंगे
धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मंदिर के प्रथम सेवक ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव ने बताया कि एक जनवरी को लेकर विशेष तैयारी की जाएगी। मंदिर को फूलों और लाइटिंग को भव्य रूप से सजाया जाएगा। भीड़ को देखते हुए जगह-जगह बैरिकेडिंग की जाएगी। 30 वॉलेंटियर तैनात होंगे। साथ ही स्थानीय थाना का भी सहयोग रहेगा। इस दिन मंदिर का पट सुबह 5 बजे खोल दिया जाएगा। भगवान को नवीन वस्त्र पहना कर दैनिक पूजा की जाएगी। 6 बजे मंगल आरती के बाद भक्त दर्शन कर सकेंगे। दैनिक भोग दाल, चावल, सब्जी व खीर का भोग लगाया जाएगा। श्री श्याम मंदिर में 5 हजार लोगों में बंटेगा बुंदिया का भोग
हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर को अभूतपूर्व सजावट की जाएगी। श्री श्याम मित्र मंडल के प्रथम मंत्री विश्वनाथ नरसरिया ने बताया कि इस दिन खाटू नरेश का भव्य शृंगार किया जाएगा। 5 हजार लोगों के बीच बुंदिया का भोग वितरण किया जाएगा। तपोवन मंदिर में सुरक्षा में 30 स्वयंसेवक तैनात रहेंगे
निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर के सदस्य अमित बजाज ने बताया कि नए साल के स्वागत को लेकर मंदिर को भव्य सजाया जाएगा। इस दिन सुबह 6 से 12 बजे और शाम 4 से रात 9 बजे तक मंदिर दर्शन के लिए खुला रहेगा। मंदिर में 30 स्वयंसेवक तैनात रहेंगे। श्री सुरेश्वर धाम में सुबह 5 बजे खुलेगा मंदिर के पट
चुटिया स्थित श्री सुरेश्वर धाम के सचिव संतोष कुमार ने बताया कि नए साल को लेकर पूरे मंदिर को भव्य सजाया जाएगा। भक्तों के लिए सुबह 5 बजे से मंदिर का पट खोला जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की अलग-अलग लाइन की जाएगी। इस दौरान युवा दस्ता के 50 स्वयंसेवक तैनात रहेंगे। शाम में महाआरती के बाद 101 किलो खीर का भोग लगाया जाएगा और भक्तों के बीच वितरण किया जाएगा। भोले बाबा का भव्य शृंगार किया जाएगा। मंदिर के सामने पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पहाड़ी बाबा का भव्य शृंगार होगा, 56 भोग लगेगा
पहाड़ी मंदिर समिति के सचिव सह एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने बताया कि एक जनवरी के दिन मंदिर में आने वाले भक्तों को बेहतर सुविधा के लिए सेवा समितियां बनाई जा रही हैं, जो सभी शिव भक्तों के साथ समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं को पूजा करने में सहयोग करेंगे। पहाड़ी बाबा तक जाने के लिए मंदिर के मुख्य द्वार के दाईं ओर से रास्ता होगा। जगह-जगह बैरिकेडिंग होगी। समिति के लगभग 150 वॉलेंटियर तैनात होंगे। जगह-जगह 42 सीसीटीवी लगाया जाएगा। रुद्राभिषेक के साथ भजन-कीर्तन किया जाएगा। पहाड़ी बाबा का भव्य शृंगार कर 56 भोग लगेगा। शाम में आरती के बाद भोग का वितरण किया जाएगा। 42 सीसीटीवी से पहाड़ी बाबा के दरबार की निगरानी
नववर्ष का स्वागत – शहर के प्रमुख मंदिरों में हो रही विशेष तैयारी, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन होंगे
मणिटोला स्थित काली मां का फूलों से शृंगार किया जाएगा। पुजारी पवन पासवान ने बताया कि एक जनवरी को मंदिर के साथ-साथ दो किमी तक सड़क को फूलों से सजाया जाएगा। सभी भक्त कतारबद्ध होकर मां का दर्शन करेंगे। इस दिन माता को 56 भोग लगाया जाएगा। करीब 10 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इस दौरान 30 स्वयंसेवक तैनात रहेंगे। सुबह 7 बजे से मां काली के दर्शन के लिए पट खोल दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *