रांची में नव वर्ष पर जिले में स्थित वाटरफॉल, डैम व पर्यटन स्थलों पर लाखों लोगों की भीड़ जनवरी के पहले सप्ताह में पिकनिक के लिए जुटेगी। इन स्थलों पर कोई अनहोनी ना हो, इसे देखते हुए डीसी रांची मंजूनाथ भजंत्री ने सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। डीसी के निर्देश पर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने जिला पर्यटन अधिकारी रांची को गुरुवार को निर्देश दिया कि नव वर्ष में रांची के मुख्य वाटरफॉल, विभिन्न डैमों व पर्यटन स्थलों पर डेंजर एरिया को चिह्नित करें। वहां सुरक्षा के उपाय करें। सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन जगहों पर मार्किग कर झंडे लगाएं। वाटर फॉल व डैम के पास पोस्टर व लेखन के जरिए बताएं कि आगे खतरा है। आगे ना जाएं। ये निर्देश दिए गए… वाटरफॉल के डेंजर एरिया में कोई आगे ना बढ़ सके, इसका ध्यान वहां के पर्यटन मित्र भी रखें। सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में स्थित वाटरफॉल और संबंधित एरिया में डैम में गश्त बढ़ाएं और कड़ी निगरानी रखें, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हो।हुंडरू फॉल में खतरे का अलर्ट देने के लिए लाल झंडा लगाया।


