रिम्स में 44 उम्मीदवारों के प्रमाणपत्रों की जांच आज

रिम्स में वर्ष 2019 में फोर्थ ग्रेड के 154 पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया था, लेकिन मामला हाईकोर्ट में जाने के बाद ठंडे बस्ते में चला गया था। अब हाईकोर्ट की अनुमति के बाद रिम्स प्रबंधन विज्ञापन संख्या 955 (सी) के तहत नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने पर ध्यान दे रहा है। प्रबंधन ने रिम्स की वेबसाइट पर सूचना जारी करते हुए उक्त विज्ञापन संख्या के तहत वैसे करीब 44 आवेदक जिनके कार्यानुभव प्रमाणपत्र का सत्यापन हो चुका है। उनके आवेदन पत्रों के साथ संलग्न प्रमाणपत्रों की जांच व पर्सनल इंटरेक्शन के लिए शुक्रवार को प्रशासनिक भवन स्थित सभागार में बुलाया है। प्रबंधन ने उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है। इनका होगा पर्सनल इंटरेक्शन : संदीप रजक, गौरंगा कुमार, रंजीत खलखो, मो. रिजवान, राजेंद्र प्र. महतो, जितिया टोप्पो, थाडियस टोप्पो, राजू खेस, विशाल साहू, अरुण गोप, लखन राम, विनोद महली, मिथुन कुमार, अवधेश प्रसाद, दौलत तुरी, विनोद कुमार, हरेंद्र कुमार, कौशल राय, बबिता कुमारी, सनी गोप, अजय मिंज, अजय राम, सुनील प्रसाद, रितेश सिंह, कमल राम, संगीता देवी, धनंजय पासवान, तेजस्वी कुमार, संतोष कुमार, बाजू कुमार सेठ, नितिश कुमार, तुलसी महली, रेणु सिंह, साबिर प्रजापति, ललन कुमार, तरुण कुमार, अफसाना खातून, पवन कुमार, विभा कुमारी, संदीप महली, प्रवीण कुमार, मो. तनवीर अनवर, अजित मुंडा और शंभूनाथ गुड्‌डू।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *