झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा (जेएलएससीई) आयोजित की गई थी। इसका फाइनल आंसर-की और रिस्पांस शीट 20 दिसंबर को जारी किया गया था। इसमें परीक्षा में एक अभ्यर्थी का कैंडिडेट रिस्पांस शीट का फाइनल आंसर शीट ब्लैंक जारी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्रभावित छात्रा रीता कुमारी (क्रमांक -5305342119, पासवर्ड- 24061998) का कहना है कि महिला पर्यवेक्षिका नियुक्ति के लिए आयोजित तीनों पेपर की परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर दी थी। फर्स्ट पेपर हिंदी और सेकेंड पेपर मुंडारी का रिस्पांस शीट जारी किया गया है। लेकिन थर्ड पेपर साइकोलॉजी का रिस्पांस शीट ब्लैंक है। सुधार के लिए 23 दिसंबर को जेएसएससी परीक्षा नियंत्रक को आवेदन दी है। सीएम हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव, कार्मिक विभाग के प्रधान सचिव को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रभावित छात्रा खूंटी जिला की निवासी है।


