रांची | मौसम विज्ञान विभाग के 150 वर्ष पूरा होने पर भारत मौसम विज्ञान विभाग देशभर में कई कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है, जो 15 जनवरी तक चलेगा। इसी क्रम में रांची मौसम केंद्र भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। एयरपोर्ट कॉलोनी में मौसम केंद्र के कर्मियों के बीच बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आर्किड मेडिकल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया गया।


