रांची | 8 वर्षीय विवान शौर्या ने पिकासो आर्ट कांटेस्ट के आर्टिस्टिक जेनेसिस में स्टार आर्टिस्ट का अवॉर्ड जीता। यह प्रतियोगिता 2014 से हर साल आयोजित होती है। इस साल प्रतियोगिता में 41 देशों से 1400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इसमें 6 से 10 वर्ष ग्रुप में 100 में से 98 अंक लाकर विवान ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। विवान ने अवतार फिल्म के किरदार जेक सुली की पोट्रेट पेंटिंग बनाई थी।


