रांची रेलवे स्टेशन में रेल यात्रियों को मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

रांची रेलवे स्टेशन का 330 करोड़ रुपए से री-डेवलपमेंट कार्य तेजी से चल रहा है। स्टेशन के साउथ गेट पर लगभग 50 प्रतिशत काम पूरा भी हो गया है। स्ट्रक्चर लगभग खड़ा है। अगले साल के मध्य तक यह स्टेशन पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। इस तरह का वर्ल्ड क्लास स्टेशन देश के महानगरों व बड़े शहरों में ही है। इस स्टेशन के नॉर्थ गेट पर दो मंजिला और साउथ गेट पर तीन मंजिले टर्मिनल का निर्माण किया जा रहा है। इस पुनर्निर्मित स्टेशन में एक फुट ओवरब्रिज होगा। यहां सभी प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट व स्वचालित सीढ़ी होंगी। इनकी संख्या दर्जनों में होंगी। क्या-क्या होंगी सुविधाएं स्टेशन पर फूड प्लाजा एरिया के अलावा 2500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। बिजली की जरूरतें पूरी करने के लिए छत पर सोलर प्लेट लगाए जा रहे हैं। स्टेशन के पास ड्रॉप एंड पिकअप सेंटर होगा। 20 कमरों का रिटायरिंग रूम व डोरमेटरी की भी सुविधा रहेगी। एयर कॉनकोर्स बनेगा, जो 36 फीट चौड़ा रहेगा। रांची में 5 प्लेटफॉर्म हैं। छठा प्लेटफॉर्म भी बनेगा, साउथ साइड से आनेवाले पैसेंजर को सुविधा होगी। छोटे बच्चों के लिए प्लेइंग एरिया और महिलाओं के लिए फीडिंग एरिया भी बनेगा। पर्याप्त पार्किंग स्पेस के साथ दोनों क्षेत्रों में फर्स्टएड की सुविधा भी होगी। मेट्रो स्टेशन की तरह सेंसर लगेंगे, जिसमें सिर्फ टिकट वाले ही प्रवेश कर पाएंगे। भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन की तरह बनेगा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *