रांची | कैमरून में फंसे झारखंड के 47 श्रमिकों में से 46 की वापसी हो गई है। एक श्रमिक का कैमरून में ही इलाज चल रहा है। शुक्रवार सुबह 8:40 बजे की फ्लाइट से 3, 10 बजे की फ्लाइट से एक और दोपहर एक बजे की फ्लाइट से 4 मजदूर रांची पहुंचे। इससे पहले गुरुवार को 27 व रविवार को 11 श्रमिक रांची आए थे। शुक्रवार को भी श्रम विभाग के अधिकारियों ने बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर श्रमिकों का स्वागत किया।


