रांची | मेकॉन क्रिकेट स्टेडियम में डीआरएम-11 और एडीआरएम-11 के बीच रविवार को फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला गया। रांची रेल मंडल द्वारा एचडीएफसी बैंक के सौजन्य से मैच का आयोजन किया गया था। डीआरएम-11 की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 138 रन बनाए। एडीआरएम-11 की टीम 12.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाकर विजेता बनी। मैच के बाद मंडल रेल प्रबंधक जसमीत सिंह बिंद्रा ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। विजेता टीम की ओर से नाबाद 98 रन बनाने वाले पवन कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।


