रांची-वाराणसी, रांची-आरा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में बढ़ाए गए कोच

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल से परिचालित कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा प्रदान की जाएगी। ट्रेन संख्या 18611 रांची-वाराणसी एक्सप्रेस में 15 व 17 मई को द्वितीय श्रेणी स्लीपर का 1 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। ट्रेन संख्या 18640 रांची-आरा एक्सप्रेस में 15 व 17 मई को द्वितीय श्रेणी स्लीपर का 1 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। ट्रेन संख्या 07051 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) में 17 मई से 28 जून तक द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। ट्रेन संख्या 07052 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) में 20 मई से एक जुलाई तक द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। ट्रेन संख्या 07005 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) में 19 मई से 30 जून तक एसी-3 टियर का एक कोच और एसी-2 टियर का 1 कोच समेत कुल दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन संख्या 07006 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) में 20 मई से 3 जुलाई तक एसी-3 टियर का एक कोच और एसी-2 टियर का एक कोच समेत कुल 2 अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। आनेवाले दिनों में अन्य ट्रेनों में भी कोच बढ़ाए जा सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *