सिटी रिपोर्टर } रांची साइंस सेंट में 15वीं वर्षगांठ के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डिपार्टमेंट ऑफ हायर एंड टेक्नालॉजी एजुकेशन के ज्वाइन सेक्रेटरी जॉज कुमार शामिल हुए। उन्होंने कहा कि साइंस सेंटर विज्ञान शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा है। ऐसे आयोजन छात्रों को नवाचार व अनुसंधान की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. आरके सिंह ने कहा कि विज्ञान व तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती रुचि को सराहा। उन्हें नए प्रयोग व खोज के लिए प्रोत्साहित किया।


