रांची | राजधानी रांची से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है चुरनी फॉल। लोग इसे चुरीन फॉल भी कहते हैं। हरे-भरे पेड़ों के बीच यह फॉल मौजूद है। एक ओर से रेलवे लाइन भी नजर आती है। इस फॉल में पानी की गहराई कम है, जिससे लोग अंदर जाकर नहाते भी नजर आते हैं। यहां का पानी बहुत साफ है, जिससे पानी के अंदर की सतह भी साफ दिखाई देती है। शहर के नजदीक व कम भीड़-भाड़ होने के कारण लोग यहां दोस्तों व परिवार के साथ घूमने आते हैं। कैसे जाएं… रांची से टाटीसिलवे पहुंचें। टाटीसिलवे से लगभग 4 किमी बढ़ेंगे तो दाहिने तरफ प्रवेश द्वारा बना दिखेगा। मुख्य सड़क से 4 किमी आगे बढ़ेंगे तो चुरनी फॉल पहुंचेंगे। {हरे-भरे पहाड़ों मंे फॉल {लोगों ने पार्किंग की व्यवस्था की है {छोटी-छोटी दुकानें हैं, जहां स्नैक्स मिल जाएंगे {स्थानीय लोग दुकान लगाते हैं, जिन्हें बोलने पर खाना भी बना कर देते हैं पिकनिक @ न्यू डेस्टीनेशन सुरक्षा : शाम होने से पहले वहां से वापस लौट आएं। फॉल जाने से पहले उबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्त मिलेगा। यहां पर सावधानी से उतरें। क्या-क्या है यहां…


