राइजिंग राजस्थान एमओयू प्रगति की समीक्षा बैठक:प्रभारी सचिव ने अधिकारियों से ली जानकारी, समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया

राइजिंग राजस्थान इनवेस्टमेंट समिट में हुए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा के लिए आज फलौदी में बैठक हुई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रभारी सचिव रोहित गुप्ता और जिला कलेक्टर श्वेता चौहान की अध्यक्षता में हुई। प्रभारी सचिव रोहित गुप्ता ने निवेशकों से संबंधित भू-संपरिवर्तन, भूमि आवंटन और अन्य लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन प्रकरणों के त्वरित निस्तारण और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने सभी विभागों को निवेश को गति देने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे एमओयू के तहत प्रस्तावित परियोजनाओं का शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा। बैठक में उद्योग महाप्रबंधक अंजुला आसदेव, रीको क्षेत्रीय प्रबंधक महेश पटेल सहित अन्य अधिकारी और उद्योगपति उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *