राऊत नाच झांकी ने राष्ट्रीय जंबूरी में नाम कमाया:दुधरी बालोद में 5 दिवसीय आयोजन में सांस्कृतिक प्रदर्शन की सराहना

प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में बिलासपुर की राऊत नाच झांकी ने विशेष प्रशंसा प्राप्त की। दुधरी बालोद में 9 से 13 जनवरी तक आयोजित इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में बिलासपुर की टीम ने सांस्कृतिक प्रदर्शन के माध्यम से जिले का गौरव बढ़ाया। भारत स्काउट्स-गाइड्स जिला संघ बिलासपुर की 224 सदस्यीय रोवर-रेंजर टोली ने इस राष्ट्रीय आयोजन में अनुशासन, उत्साह और समर्पण के साथ सहभागिता की। इस जंबूरी में छत्तीसगढ़ सहित देश के अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में रोवर-रेंजर्स ने भाग लिया, जिससे राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समरसता का परिचय मिला। जंबूरी के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बिलासपुर जिले की ओर से प्रस्तुत पारंपरिक राऊत नृत्य झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति पर आधारित इस झांकी ने अपनी सजीव प्रस्तुति, रंग-बिरंगे परिधानों और ऊर्जावान नृत्य से दर्शकों-निर्णायकों से खूब सराहना बटोरी। रोवर-रेंजर्स की विविध गतिविधियों में सशक्त भागीदारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अलावा जिले के रोवर-रेंजर्स ने अलग-अलग शैक्षणिक, साहसिक और रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लिया। इनमें जिला गेट निर्माण, युवा सांसद कार्यक्रम, हाईक के दौरान बिना बर्तन भोजन, फोक डांस, मार्च पास्ट, कलर पार्टी और क्विज प्रतियोगिता शामिल थीं। इन गतिविधियों के माध्यम से उन्होंने अपनी प्रतिभा, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *