लुधियाना में ASI कश्मीर सिंह की मौत:पिस्टल की सफाई करते समय चली थी गोली, 12 दिन चला इलाज, अस्पताल में तोड़ा दम

लुधियाना पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) कश्मीर सिंह ढिल्लों का गोली लगने से निधन हो गया। उन्हें 2 जनवरी को गोली लगी थी, जिसके बाद पटियाला के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 12 दिनों तक चले उपचार के बाद डॉक्टरों ने 14 जनवरी को उन्हें मृत घोषित कर दिया। 15 जनवरी को पटियाला में पूरे पुलिस सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सरकारी पिस्टल की सफाई करते समय चली गोली परिजनों के अनुसार, यह घटना 2 जनवरी को उस समय हुई जब ASI कश्मीर सिंह अपनी सरकारी पिस्तौल की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। कश्मीर सिंह की एक बेटी विदेश में रहती है। परिजनों ने बताया कि वह स्वयं भी कुछ समय पहले विदेश गए थे और हाल ही में भारत लौटे थे। अपने पुलिस करियर के दौरान ASI कश्मीर सिंह ढिल्लों ने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वह लुधियाना की क्राइम ब्रांच शिमलापुरी, डी.एम.सी. और बस स्टैंड इलाके में चौकी इंचार्ज के रूप में कार्यरत रहे थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग लुधियाना के थाना टिब्बा में थी। कश्मीर सिंह के निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने उनके असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *