राकेश टिकैत पहुंचे महाकुंभ, संगम में डुबकी लगाई:बोले- योगीजी ने बहुत अच्छी व्यवस्था की; मोनालिसा के साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत महाकुंभ पहुंचे और संगम में डुबकी लगाई। वह 4 दिन यहां रहेंगे। सीएम योगी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि महाकुंभ में बहुत अच्छी व्यवस्था की है। इससे पहले भाजपा सांसद रवि किशन भी आज महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर संगम में डुबकी लगाई। नाव पर बैठकर सैर भी की। उन्होंने कहा अखिलेश यादव को भी यहां आकर स्नान करना चाहिए। जिससे उन्हें सनातन संस्कृति की बेहतर समझ मिल सके। योगी सरकार ने राष्ट्रीय पुलिस अकादमी को लेटर लिख कर कहा कि आईपीएस की ट्रेनिंग ले रहे अफसर महाकुंभ आएं और क्राउड मैनेजमेंट सीखें। वहीं, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी महाकुंभ में आएंगे। संगम में स्नान कर साधु-संतों से आशीर्वाद लेंगे। महाकुंभ में मोनालिसा नामक एक लड़की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वह माला बेचती है। श्रद्धालु उसके साथ सेल्फी लेने की रिक्वेस्ट करते नजर आ रहे हैं। वहीं, आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कहा- दिवंगत पूर्व एपल सीईओ स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स शुद्ध शाकाहारी हैं। वह लहसुन-प्याज नहीं खातीं। कल (शनिवार को) सीएम योगी के आने का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। वहीं राजनाथ सिंह आएंगे। अनुमान है, मौनी अमावस्या पर 8-10 करोड़ श्रद्धालु स्नान करने आएंगे। महाकुंभ का आज पांचवां दिन है। आज अब तक 19 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। इस तरह महाकुंभ में अब तक कुल 7 करोड़ लोग संगम स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ के पल-पल की अपडेट्स और वीडियो के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *