ग्वालियर में सूने घर से छह लाख के गहने-नकदी चोरी:परिवार सहित भाई के मेहंदी कार्यक्रम में गई थी महिला व्यवसायी

ग्वालियर में चचेरे भाई के मेहंदी कार्यक्रम में शामिल होने गई महिला व्यवसायी के सूने घर के ताले चटकाकर चोर 85 हजार रुपए नकद, करीब 7 तोला सोना, चांदी के जेवरात सहित 6 लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के 12 बीघा गुढा में गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात की है। शुक्रवार शाम जब महिला वापस लौटी तो घर के ताले टूटे मिले। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। चोरी गए माल की कीमत करीब छह लाख रुपए बताई गई है। माधौगंज थाना क्षेत्र के बारह बीघा गुढ़ा निवासी कविता तिवारी पुत्री राजेन्द्र तिवारी व्यवसायी हैं। घर पर ही किराना शॉप का संचालन करती हैं। गुरुवार को सिकंदर कंपू में उनके चचेरे भाई की मेहंदी का कार्यक्रम था।कविता इसमें शामिल होने गई थी। देर होने पर परिवार वहीं रुक गया था। इसी बीच सूना घर देखकर चोरों ने धावा बोला और अलमारी में रखे 85 हजार रुपए और 7 तोला सोने व चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस
पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए अब आस-पास लगे CCTV खंगाल रही है। जिससे चोरों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने आधा दर्जन पॉइंट पर CCTV कैमरे खंगाले हैं, लेकिन अभी कोई सुराग नहीं मिला है। जहां चोरी हुई है वहां आसपास कैमरे नहीं हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *