राकेश शुक्ला ने कहा:मप्र में 76 हजार घरों में लगे सोलर रूफटॉप पैनल

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि मप्र में पीएम सूर्य घर योजना में अब तक 76 हजार घरों में सोलर रूफटॉप पैनल लग चुके हैं। इनसे 292 मेगावाट बिजली घरेलू उपभोग के लिए मिल रही है। अपने विभाग का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए मंत्री ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना में मप्र अब देश भर में छठवें स्थान पर है। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि 25 दिसंबर को ग्वालियर में होने वाले मप्र अभ्युदय कार्यक्रम में कुसुम सी योजना में मिले 16 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों को रखा जाएगा। सोलर से सरकारी भवनों का बिल होगा आधा मंत्री ने बताया कि कुसुम सी योजना में 2.40 रुपए से 2.84 रुपए तक बिजली के के रेट मिले हैं। कृषि सोलर पंप योजना में 52 हजार आवेदन में से 12 हजार किसान मार्जिन मनी जमा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि 2010 में नवकरणीय ऊर्जा में हम शून्य पर थे पर बीते दो सालों में बहुत सारे काम हुए हैं। मंत्री ने कहा कि 47 जिलों में 1500 सरकारी भवनों पर रेस्को मॉडल के तहत सोलर रूफटॉप लगेंगे। इससे बिजली बिल आधा हो जाएगा। इस मॉडल में एक भी पैसा सरकार की तरफ से नहीं लगेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *