भास्कर न्यूज | रायगढ़ बाराद्वार रेलवे स्टेशन पर मंगलवार से चौथी चौथी लाइन का काम शुरू हुआ है। इसके चलते 9 दिसंबर से 13 दिसंबर तक दो मेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इनमें बिलासपुर-रायगढ़ बिलासपुर मेमू पैसेंजर और गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर शामिल हैं। 9 दिसंबर से 13 दिसम्बर तक बिलासपुर रायगढ़ बिलास पुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। इसी प्रकार 8 दिसंबर से 12 दिसंबर तक बिलासपुर रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। वहीं 9 दिसंबर से 13 दिसंबर तक रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। इसी प्रकार 13 दिसम्बर तक गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी। बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन का काम जारी है। चांपा-खरसिया सेक्शन के बाराद्वार स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है, जिसके कारण ट्रेनों को रद्द किया गया है। इससे पहले चक्रधर नगर ब्लॉक केबिन को चौथी लाइन से जोड़ने कोतरलिया सेक्शन पर तीसरी और चौथी लाइन को जोड़ने व ऑटो सिग्नलिंग का काम किया गया। इस दौरान भी इन ट्रेनों को 23 नवंबर से 3 दिसंबर तक रद्द किया गया था। जबकि कोतरलिया तक बिलासपुर–रायगढ़ और रायगढ़–बिलासपुर मेमू चलती ही नहीं है। एक्सप्रेस ट्रेनें भी चार से पांच घंटे देरी से चल रहीं ट्रेनों की लेटलतीफी भी जारी है। अप लाइन पर मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस रात 1.48 बजे की बजाय करीब 4 घंटे देरी से सुबह 5.40 बजे पहुंची। इसी प्रकार बिलासपुर एक्सप्रेस रात 3.31 के बजाय सुबह 5.22 में पहुंची। हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस करीब पांच घंटे की देरी से सुबह 4.30 की जगह सुबह 9.16 बजे पहुंची। ओखा वीकली करीब छह घंटे देरी से सुबह 11.15 बजे पहुची। वहीं आजाद हिंद करीब छह घंटे देर से दोपहर 12.35 बजे पहुंची।


