राग सम्मेलन 1 मार्च से, बैठक में सौंपी जिम्मेदारियां

अमृतसर| श्री लक्ष्मी नारायण राज सभा समिति की तरफ से 121वां राग सम्मेलन 1 से 4 मार्च 6 तक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित श्री वेद कथा भवन में आयोजित किया जाएगा। यह फैसला समिति के अध्यक्ष सुदर्शन कपूर तथा प्रधान सुधीर मेहरा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी बैठक में लिया गया है। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान एवं समिति के प्रेस सचिव सुरेंद्र दुग्गल ने बताया कि दुर्ग्याणा मंदिर कमेटी के सहयोग से समागम के लिए विभिन्न पदाधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई हैं। इस सम्मेलन में भारत के विभिन्न राज्यों से सितार वादक, तानपुरा, तबला वादक, हारमोनियम, सूफी, शहनाई वादक इत्यादि आर्टिस्ट हिस्सा लेंगे। आज की कार्यकारिणी बैठक में सुदर्शन वाधवा तथा अन्य की आर्टिस्ट का स्वागत तथा ठहराव, लाइट एंड साउंड एवं अन्य प्रबंध करने को कहा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *