राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारी शुरू, मंदिर के फर्श की मरम्मत के लिए जेई ने की मापी

इटखोरी| राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारी समयानुसार तेज कर दी गई है। प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी भद्रकाली मंदिर प्रांगण में 19, 20 और 21 फरवरी को राजकीय इटखोरी महोत्सव का आयोजन होगा। जिसकी भव्य रूप से तैयारी शुरू कर दिया गया है। इस वर्ष भव्य महोत्सव आयोजन को लेकर जिला से लेकर स्थानीय प्रशासन गंभीर हैं। वहीं मंदिर के सदस्य भी महोत्सव सफल आयोजन को लेकर अभी से हीं रणनीति तैयार करने लगे हैं। 15 जनवरी दिन गुरुवार को मंदिर प्रांगण के फर्श पर टूटे-फूटे टाइल्स की मरम्मती हेतु भवन प्रमंडल चतरा के जेई सुयेश श्रीवास्तव ने मंदिर के सदस्यों के साथ मिलकर मापी किया। सदस्य योगेंद्र सिंह एवं विजय चौरसिया ने बताया कि शिव मंदिर का छत्ता बरसात के दिनों में पसीजता है। जिसकी मरम्मती कार्य के लिए मास्टर प्लान बनाई जाएगी। इसके अलावा कई मंदिरों के दरवाजा एवं खिड़की का पॉलिश और डेंटिंग पेंटिंग भी किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि शनिदेव मंदिर की खिड़की और दरवाजे का भी पेंटिंग कार्य किया जाएगा। साथ ही सुफल नाथ के जमीन में टूटे-फूटे टाइल्स को हटाकर ग्रेनाइट लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में जितने भी क्षतिग्रस्त टाइल्स हैं, उन्हें हटाकर नए टाइल्स लगाए जाएंगे। मंदिर में जगह-जगह पर लगे स्टिल रैलिंग की भी मरम्मती कार्य भी किया जाएगा। साथ-साथ इन मंदिरों के जीर्णोद्धार पर भी फोकस किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *