कुडू|कुडू थाना क्षेत्र के सुंदरू पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय ओपा के सहायक शिक्षक सह प्रभारी प्रधानाचार्य सतीश कुमार की बुधवार दोपहर लगभग पांच बजे शहरी क्षेत्र के ब्लाक मोड़ के समीप दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गया। प्रभारी प्रधानाचार्य इलाज के लिए स्कूल से छुट्टी लेकर रांची इलाज के लिए गए थें, रांची से इलाज कराने के बाद वापस कुडू लौटने के बाद शिक्षा विभाग के प्रखंड संसाधन केंद्र में विद्यालय के काम से पहुंचे। विद्यालय का काम निपटाने के बाद शाम पांच बजे ब्लाक मोड़ स्थित एक होटल में नाश्ता करने के दौरान कुर्सी पर बैठने के बाद गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शिक्षक को इलाज के लिए कुड़ू अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया।


