राजगढ़ जिला जेल का विशेष महानिदेशक ने किया निरीक्षण:बैरक से कैंटीन तक सभी व्यवस्थाएं पर्फेक्ट मिलीं; कोई शिकायत नहीं

राजगढ़ में सोमवार को विशेष महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, जी. अखेतो सेमा ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, अपर कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे भी उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जेल के अस्पताल, पाठशाला, पाकशाला और निजी स्रोत से संचालित कैंटीन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके अतिरिक्त, सभी बैरक, महिला वार्ड और बंदियों को दी जा रही सुविधाओं की भी गहनता से जांच की गई। बंदियों ने किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं की। निरीक्षण के उपरांत, विशेष महानिदेशक ने जेल की समग्र व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी सुविधाएं सही ढंग से संचालित हो रही हैं और इनमें कोई कमी नहीं पाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *