राजगढ़ में जमीन विवाद, भांजे ने की मारपीट:मामा परिवार पर लाठी-डंडों से हमला; एक को गर्म तेल से झुलसाया, 4 घायल

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में पुश्तैनी जमीन को लेकर चल रहे विवाद में एक युवक ने अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे से मामा परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों और ट्यूब लाइट से मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के दौरान घर में नमकीन बनाने का काम चल रहा था, इसी दौरान आरोपियों ने एक युवक पर गर्म तेल डाल दिया गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। पुरानी रंजिश से उपजा विवाद घायल राधेश्याम मालाकार (52) ने बताया कि उनके दादा मथुरा लाल मालाकार ने करीब 10 साल पहले अपनी 6 बीघा पुश्तैनी जमीन का बंटवारा अपने पांच बेटों- नारायण, मानसिंह, कैलाश, रामप्रसाद और कन्हैयालाल में कर दिया था। उस समय उनकी बहन शांति बाई ने किसी भी प्रकार का दावा नहीं किया था। लेकिन, अब जमीन की कीमत बढ़ने के बाद उन्होंने हिस्सा मांगना शुरू कर दिया। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी विवाद के चलते हमारी बुआ शान्ति बाई के बेटे मदन ने गुरुवार रात फूटी कोट के समीप रहने वाले मामा परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया गया। रात 9 बजे हमलावरों ने बोला धावा गुरुवार रात करीब 9 बजे मदद मालाकार अपने साथियों के साथ अचानक घर में घुस आया और हमला कर दिया। सभी हमलावरों के पास लाठी-डंडे और ट्यूब लाइट थी। इस हमले में राधेश्याम मालाकार (35) को सिर और कमर में गंभीर चोटें आई। रामप्रसाद मालाकार (48) को सिर, कमर और हाथ में चोट लगीं, वहीं सोना बाई (45) के सिर पर चोट आई। गर्म तेल डालकर झुलसाया हमले के दौरान घर में सेव बनाने का काम चल रहा था। हमलावरों ने मौके का फायदा उठाते हुए जगदीश मालाकार (30) पर कड़ाही में रखा उबलता तेल फेंक दिया, जिससे उसके दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। आरोपियों की तलाश जारी घटना के बाद रात 10 बजे घायल परिजन खिलचीपुर थाने पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राधेश्याम, जगदीश, सोना बाई और रामप्रसाद का अस्पताल में मेडिकल करवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *