रीवा में कुत्ते नवजात के शव को नोंच रहे थे। लोगों ने देखा तो कुत्तों को भगाया। पुलिस को जानकारी दी। मामला सेमरिया थाना इलाके के कुलैरा गांव में शुक्रवार सुबह का है। पुलिस के मुताबिक, नवजात का शव दो-तीन दिन पुराना है। उसका एक पैर नहीं है। इसे पोस्टमॉर्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर परिजन का भी पता लगा रहे हैं। सेमरिया थाना प्रभारी श्रृंगेश राजपूत ने कहा- अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल की जा रही है। पुलिस आरोपी तक जल्द पहुंचने का प्रयास कर रही है। बच्चे के परिजन का जल्द पता लगा लिया जाएगा। पहले भी हो चुकी घटनाएं रीवा के संजय गांधी अस्पताल में एक महीने पहले एक नवजात बच्ची का शव कुत्तों का निवाला बन गया। यह घटना अस्पताल के सिटी स्कैन सेंटर के पीछे हॉल में देखने को मिली थी। अस्पताल प्रबंधन का कहना था कि कुत्ते ने जिस बच्ची के शव को निशाना बनाया है, उसे परिजन वहां छोड़ गए थे। डिलीवरी के 1 घंटे बाद हो गई थी मां की मौत इस घटना के प्रकाश में आने के बाद अस्पताल में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई थी। पूरे मामले में संजय गांधी अस्पताल के सीएमओ यत्नेश त्रिपाठी ने बताया था कि सिंगरौली के बरिगवा से एक महिला डिलीवरी के लिए लाई गई थी। बच्ची के जन्म के 1 घंटे के बाद ही उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद नवजात का शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया था। संभवतः शव उसी बच्ची का था यह भी पढ़ें… अस्पताल परिसर में नवजात के शव को कुत्तों ने नोचा: पॉलिथीन में भरकर ले गए कर्मचारी, अधिकारी बोले- उसे परिजन ही यहां छोड़ गए


