राजनगर के भुईयांनाचना में बुना पूजा में अच्छी फसल की कामना

भास्कर न्यूज | राजनगर राजनगर के भुईयानाचना गांव में रविवार को बुना पूजा किया गया। इस पारंपरिक पूजा का उद्देश्य ग्राम देवता को प्रसन्न करना और अच्छी फसल की कामना करना है। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार बुना पूजा के बाद गांव में धान का बीज खेत में बोया जाता है। बुना पूजा हर गांव में किया जाता है। इस पूजा से पहले खेत में किसान धान बीज नहीं छींट सकते। पूजा के माध्यम से ग्रामीण अपने ग्राम देवता से अच्छी फसल की कामना करते हैं और गांव की सुख-शांति की प्रार्थना करते हैं। गांव के नाया (ग्राम पुजारी) रोमन महतो के द्वारा इस पूजा को किया गया। नाया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की और ग्राम देवता का आशीर्वाद लिया। नाया रोमन महतो ने बताया कि बुना पूजा एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान है, जो वर्षों से गांव में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर गांव के लोगों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशी और उत्साह का अनुभव किया और ग्राम देवता का आशीर्वाद लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *