राजनगर| राजनगर प्रखंड क्षेत्र में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख आरती हांसदा, सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अर्जुन सोरेन, थाना परिसर में थानेदार विपुल कुमार ओझा, बीआरसी में बीपीओ ममता दुबे एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डन सरिता महतो के द्वारा ध्वजारोहण कर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई। इसके अलावे विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालय में झंडारोहण किया गया। इस अवसर पर कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं ने देशभक्ति की गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण व नाटक पेश कर अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस जिप सदस्य अमोदिनी महतो, सीओ श्रवण कुमार झा, बीडीओ मलय कुमार, पूर्व प्रमुख विशु हेंब्रम, डोमन महतो, पप्पू राय समेत विभिन्न दल के नेता कार्यकर्ता व कर्मी उपस्थित थे।


