राजनांदगांव त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दूसरा चरण:छुरिया में 85% से ज्यादा मतदान; 86.52% महिलाओं ने किया मतदान

राजनांदगांव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के दूसरे चरण में जनपद पंचायत छुरिया क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। इस चरण में कुल 85.34% मतदान दर्ज किया गया। छुरिया क्षेत्र की 118 पंचायतों के 298 मतदान केंद्रों में मतदान हुआ। इसमें जिला पंचायत सदस्य के 3 पद, जनपद पंचायत सदस्य के 25 पद, सरपंच के 118 पद और पंच के 1521 पदों के लिए वोट डाले गए। महिला मतदाताओं ने ज्यादा रुचि दिखाई कुल 1 लाख 43 हजार 403 मतदाताओं में से 1 लाख 22 हजार 375 लोगों ने वोट डाला। महिला मतदाताओं ने पुरुषों से ज्यादा रुचि दिखाई। महिला मतदान 86.52% रहा, जबकि पुरुष मतदान 84.15% रहा। 71 हजार 914 महिला मतदाताओं में से 62 हजार 217 ने वोट डाला। वहीं 71 हजार 488 पुरुष मतदाताओं में से 60 हजार 157 ने मतदान किया। एक तृतीय लिंग मतदाता ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारें सुबह से ही मतदान केंद्रों पर ग्रामीणों की लंबी कतारें देखी गईं। मतदान के बाद सभी केंद्रों पर मतगणना की गई। अगला चरण 23 फरवरी 2025 को होगा। इसमें जनपद पंचायत डोंगरगांव और डोंगरगढ़ क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *