स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल:राजनांदगांव में लगा मेला, सुई से लेकर बड़ी मशीनरी तक सभी उत्पाद स्वदेशी

राजनांदगांव के स्टेट स्कूल मैदान में स्वदेशी मेले की धूम मची हुई है। भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा आयोजित यह मेला 23 फरवरी तक चलेगा। मेले का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। मेले में सुई से लेकर बड़ी मशीनरी तक सभी तरह के स्वदेशी उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें श्रीफल-कलश सजावट, रंगोली, चित्रकला, व्यंजन, शिशु वेशभूषा और क्राफ्ट जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। लोक गायिका अल्का चंद्राकर ने अपने सुमधुर गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया। रामपुर के शदाणी दरबार के संत शिरोमणि युधिष्ठिर लाल महाराज ने भी मेले में आकर आशीर्वाद दिया। उद्घाटन समारोह में नवनिर्वाचित महापौर मधुसूदन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सांसद संतोष पांडे ने पूजा-अर्चना की। समाजसेवी सुनील अग्रवाल, आयोजन समिति के संयोजक भागचंद गिड़िया और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मेले में समाजसेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले राजेश ताम्रकार, राधेश्याम शर्मा, विष्णु प्रसाद साव समेत कई लोगों को सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला और लोक संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *