महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा, ‘मुझे हल्के में मत लीजिए, जिन्होंने मुझे हल्के में लिया है, उनसे मैं पहले ही कह चुका हूं कि मैं सामान्य पार्टी कार्यकर्ता हूं, लेकिन मैं बाला साहेब का कार्यकर्ता हूं और सभी को मेरी इस बात को समझ लेना चाहिए।’ उन्होंने कहा- जब आपने (विपक्ष) 2022 में हल्के में लिया, तो घोड़ा पलट गया और मैंने सरकार बदल दी। हम आम लोगों की इच्छाओं की सरकार लाए। विधानसभा में अपने पहले भाषण में मैंने देवेंद्र फडणवीस से कहा था कि 200 से ज्यादा सीटें मिलेंगी और हमें 232 सीटें मिलीं। इसलिए मुझे हल्के में मत लीजिए, जो लोग इस संकेत को समझना चाहते हैं, वे इसे समझ लें, और मैं अपना काम करता रहूंगा। दरअसल, शिंदे का यह बयान उनको जान से मारने की धमकी पर आया है। 20 फरवरी को मेल के जरिए शिंदे की कार में बम विस्फोट करने की धमकी दी गई। मंत्रालय और जेजे मार्ग पुलिस थाने को भी धमकी भरा मेल भेजा गया। धमकी देने वाले दो गिरफ्तार मुंबई पुलिस ने शिंदे की कार में बम की धमकी के मामले में बुलढाणा से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम मंगेश अच्युतराव वायल (35) और अभय गजानन शिंगणे (22) हैं। दोनों देउलगांव माही बुलढाणा के रहने वाले हैं। …………………………………………. ये खबर भी पढ़ें…. शिंदे बोले- हमारे बीच कोई कोल्ड वॉर नहीं:मिलकर काम कर रहे, फडणवीस के साथ अनबन की खबरों को खारिज किया महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ किसी भी तरह के मतभेद की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि महायुति गठबंधन (BJP-NCP-शिवसेना) में सब कुछ ठीक है और उनके बीच किसी भी तरह का कोई कोल्ड वॉर नहीं चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें…


