राजनांदगांव में कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। लखोली वार्ड में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने स्वास्थ्य विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आगे की कार्रवाई की जाए। घर-घर जाकर जांच कर रही टीम स्वास्थ्य विभाग की टीम लखोली वार्ड में घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण वाले मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। टीम में डॉ. बीएल तुलावी, डॉ. सतीश मेश्राम, अखिलेश नारायण, कौशल शर्मा, रेणुका बत्रा और चन्द्रमणि चंदेल शामिल हैं। राजनांदगांव में हुई थी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत पिछले सप्ताह रायपुर के एक निजी अस्पताल में 85 वर्षीय एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत हुई थी। उनका अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत राजनांदगांव के कन्हारपुरी में किया गया था।


