राजनांदगांव में धमकी के बाद दुर्ग कोर्ट की बढ़ी सुरक्षा, दिनभर जांच

दुर्ग| राजनांदगांव जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद गुरुवार को दुर्ग जिले में भी एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। बम स्क्वाड, डॉग स्क्वायड ने पूरे न्यायालय परिसर, कमरे एवं आसपास के क्षेत्र में जांच की। इसके अलावा सभी प्रवेश द्वार पर पुलिस बल लगा दिया गया, उन्होंने कोर्ट परिसर में जाने वालों को जांच के बाद प्रवेश की अनुमति दी। पुलिस ने न्यायालय परिसर के अंदर और बाहर लगभग 60 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने गुरुवार दिनभर चली कवायद को ये रुटीन चैकिंग करार दिया। कहा कि दुर्ग में कोई थ्रेट मेल नहीं आया। रूटीन जांच की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *