राजनांदगांव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 तीन चरणों में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। जिले में कुल 87.76% मतदान दर्ज किया गया। महिला मतदाताओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान किया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं। युवा, महिला, बुजुर्ग और दिव्यांग सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 5,32,056 मतदाताओं में से 4,66,957 ने वोट डाला। महिला मतदान 88.31% रहा, जबकि पुरुष मतदान 87.22% रहा। तृतीय लिंग के मतदाताओं ने 66.67% मतदान किया। छुरिया में महिला वोटरों में उत्साह जनपद पंचायत राजनांदगांव क्षेत्र में सबसे अधिक 89.29% मतदान हुआ। यहां 1,58,042 मतदाताओं में से 1,41,116 ने वोट डाला। इस क्षेत्र में पुरुष मतदान 89.40% और महिला मतदान 89.18% रहा। छुरिया जनपद पंचायत क्षेत्र में 85.34% मतदान हुआ। यहां महिला मतदान 86.52% और पुरुष मतदान 84.15% रहा। इस क्षेत्र में तृतीय लिंग के मतदाताओं ने 100% मतदान किया। आंकड़ों के अनुसार, कुल पुरुष मतदाताओं में से 2,32,626 ने और महिला मतदाताओं में से 2,34,329 ने मतदान किया। तृतीय लिंग के 3 मतदाताओं में से 2 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


