राजनांदगांव में 61 हजार से अधिक किसानों से धान खरीदी:753 करोड़ रुपए से अधिक का 31.72 लाख क्विंटल धान खरीदा गया

राजनांदगांव जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी अभियान जारी है। अब तक 61,207 पंजीकृत किसानों से 31,72,262 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसका कुल मूल्य 753 करोड़ 20 लाख 41 हजार रुपए है। सरकार की तरफ से किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जा रहा है। इसमें समर्थन मूल्य के साथ कृषक उन्नति योजना का लाभ भी शामिल है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी की जा रही है। संचालन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर धान खरीदी के सुचारु संचालन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। इनमें इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमेट्रिक डिवाइस मशीन और पर्याप्त श्रमिक शामिल हैं। किसानों के धान का परीक्षण आर्द्रता मापी यंत्रों से किया जा रहा है। जिले के सभी 96 धान खरीदी केंद्रों पर धान खरीदी की दर और संबंधित सूची प्रदर्शित की गई है। कलेक्टर ने केंद्रों की सतत निगरानी रखने और कोचियों और बिचौलियों के अवैध धान खरीदी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। किसान ‘टोकन तुंहर हाथ’ मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर रहे हैं, जिससे उनके समय की बचत हो रही है। खरीदे गए धान का उठाव भी लगातार जारी है। अब तक धान उपार्जन केंद्रों से कुल 5,46,719.72 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *