विदिशा में सड़क हादसे में युवक की मौत:4 बच्चे हुए अनाथ, 5 महीने पहले मां भी एक्सपायर हुई थी; कार चालक फरार

विदिशा के सागर रोड पर भैरोखेड़ी चौराहे के पास स्थित एचपी पेट्रोल पंप के नजदीक बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार 28 वर्षीय विनीत आदिवासी की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस फिलहाल फरार कार चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है। 5 महीने पहले पत्नी की डूबने से हुई थी मौत मृतक के भाई राजकुमार आदिवासी ने बताया कि विनीत मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके चार छोटे बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां शामिल हैं। सबसे बड़ी बेटी की उम्र लगभग 8 वर्ष है। परिजनों के मुताबिक, करीब पांच महीने पहले विनीत की पत्नी की डबरी में पानी भरते समय डूबने से मौत हो गई थी। दादा-दादी के सहारे चार बच्चे पत्नी की मृत्यु के बाद से बच्चे दादा-दादी के पास रह रहे थे। इस हादसे के बाद चारों बच्चे अब बिना माता-पिता के रह गए हैं। मृतक के पिता सुरेश आदिवासी (निवासी जतरा पूरा) ने बताया कि परिवार पहले ही एक बड़े दुख से उबरने की कोशिश कर रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *