राजनाथ बोले- मैं किसी प्रधानमंत्री की बुराई नहीं करता:PM एक संस्था; योगी डायनामिक CM, धार्मिक काम में बाधा नहीं आने दी

लखनऊ में राजनाथ सिंह ने कहा- मैं किसी प्रधानमंत्री की बुराई नहीं करता हूं, क्योंकि प्रधानमंत्री एक संस्था है। योगी आदित्यनाथ डायनामिक चीफ मिनिस्टर हैं। उन्होंने यूपी में किसी भी धार्मिक काम में बाधा नहीं आने दी। रक्षा मंत्री ने कहा- राजीव गांधी ने कहा था कि वह 100 रूपए भेजते हैं तो 14 रुपए ही नीचे (आम आदमी तक) पहुंचता है, लेकिन मोदी सरकार ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम लागू की। अब पूरा 100 रुपए आम आदमी तक पहुंच रहा। रक्षा मंत्री बुधवार को लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की खूब तारीफ की। रक्षा मंत्री की बड़ी बातें-
1- मैं किसी सरकार पर टिप्पणी नहीं करना चाहता
सुशासन का अर्थ है कि व्यक्ति के अंदर अनुकूल संवेदना हो। उसकी न्यूनतम आवश्यकता की पूर्ति हो। आजाद भारत के इतिहास में पहली बार अटलजी के समय विकास दर 8.2 पहुंची थी। हर सरकार अपनी सोच के अनुसार काम करती है। मैं किसी सरकार के काम पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। 2- कांग्रेस सरकार में मंत्री करप्शन में जेल भी गए
अटलजी ने गांवों को भी पक्की सड़कों से जोड़ने का काम किया। मोबाइल क्रांति भी उनकी देन है। 10 साल में मोदी सरकार पर करप्शन का कोई आरोप नहीं लगा। यही सुशासन है। वहीं, कांग्रेस सरकार में मंत्री करप्शन के आरोप में जेल भी गए। 3- भविष्य देखना है तो भारत आइए- अमेरिकी राजदूत
हाल में भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा था- अगर आप भविष्य देखना और महसूस करना चाहते हैं तो भारत आइए। यह सुशासन से ही संभव हुआ है। देश के 25 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से बाहर हुए हैं। यही सुशासन है। अब पढ़िए सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम ने क्या कहा- योगी बोले- सुरक्षा का भाव घर से पैदा करना होगा सीएम योगी ने कहा- सुरक्षा का भाव घर से पैदा करना होगा। घर में व्यक्ति सुरक्षित है, तो बाहर भी सुरक्षित महसूस करेगा। हमारी अपराध और अपराधी के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। अटलजी एक कवि भी थे, उनकी कविताएं बहुत प्रसिद्ध रहीं। उनके लिए काव्य पाठ का आयोजन किया गया। मुझे खुशी है कि युवाओं ने इसमें बहुत रुचि ली। यह महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर है। आने वाली पीढ़ी भी उन्हें जानेगी। आज से बड़े दिन शुरुआत है। यानी कि आज से सूर्यदेव की ऊर्जा ज्यादा मिलेगी। केशव बोले- अटलजी के विचार पर योजनाएं लागू कर रही सरकार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। डबल इंजन की सरकार अटलजी के विचार पर ही योजनाओं को लागू कर रही है। अटलजी के शासन में देश को नई पहचान मिलनी शुरू हुई। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और योगी के नेतृत्व में प्रदेश का विकास हो रहा है। हम सभी अटलजी के आदर्श पर उनके सपनों का भारत बनाएंगे। ब्रजेश पाठक बोले- सरकार अटलजी के सपनों का भारत बना रही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- यूपी में अटलजी का जन-जन से जुड़ाव रहा है। अटल जी शानदार कवि, वकील और पत्रकार भी थे। ऐसा व्यक्तित्व महान नहीं, महानतम होता है। अटलजी ने हिंदी को भी बढ़ावा दिया। मोदी सरकार अटलजी के सपनों का भारत बना रही है। वह दिन दूर नहीं, जब 2047 में भारत तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति होगा। सीएम ने अटलजी की तस्वीरों के साथ फोटो खिंचवाईं
सीएम ने जन्म शताब्दी वर्ष पर प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। उन्होंने अटलजी की तस्वीरों के साथ सेल्फी और फोटो भी खिंचवाईं। प्रदर्शनी में अटलजी के राजनीतिक जीवन के साथ उनके विजन को दिखाया गया है कि वह क्या चाहते थे? उनके काम करने का तरीका कैसा था? इसमें यह भी दर्शाया गया है कि अटलजी के ही विजन को पीएम मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। चाहे वह सड़क योजना हो या आत्मरक्षा के सवाल पर देश का डटकर खड़ा करना हो। अटल जी की 10 फीट की प्रतिमा का अनावरण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 10 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। इस दौरान अटल बिहारी अमर रहे के नारे भी लगाए गए। यह प्रतिमा लखनऊ के कुड़िया घाट पर स्थापित की गई है। प्रतिमा अनावरण के बाद ‘खिचड़ी’ भोज का भी आयोजन किया गया। ————————————– राजनाथ सिंह ने जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- राजनाथ बोले- योगी ने बड़े-बड़ों की तबीयत हरी कर दी सीएम योगी ने बड़े-बड़ों की तबीयत हरी कर दी है। आज उत्तर प्रदेश विकास के हर पैमाने पर देश के अन्य राज्यों से आगे खड़ा है। सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। यह प्रदेश अटल जी के सपनों का साकार रूप बनता जा रहा है। यह बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए लखनऊ में मंगलवार को कही। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *