लखनऊ में 10 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण:अटलजी की 100वीं जयंती पर लगी मूर्ति; राजनाथ सिंह-सीएम योगी रहे मौजूद

लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कांस्य प्रतिमा का अनावरण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। बुधवार दोपहर करीब 12.40 बजे नेताओं ने प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सहित कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे। प्रतिमा अनावरण के दौरान अटल बिहारी अमर रहे के नारे भी लगाए गए। यह प्रतिमा लखनऊ के कुड़िया घाट पर स्थापित की गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतिमा अनावरण के बाद ग्रुप फोटो भी कराई। मौके पर ‘खिचड़ी’ भोज का भी आयोजन हुआ। अटलजी की प्रतिमा अनावरण की हर अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *