राजनांदगांव| राजपूत क्षत्रिय महासभा केन्द्रीय कार्यकारिणी उप समिति की बैठक 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे महाराणा प्रताप मंगल भवन पंडित दिन सिंह नगर चिखली में रखी गई है। बैठक की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष बजरंग सिंह बैस के द्वारा की जाएगी। महासभा के सदस्यता अभियान की समीक्षा होगी। महासभा वार्षिक महा अधिवेशन राजनांदगांव जोन 5 में होना है। इसका प्रस्ताव, समीक्षा एवं निर्णय लिया जाएगा। महासभा के युवा मंडल, महिला मंडल, सांस्कृतिक कला परिषद आर्थिक अनुदान राशि पर चर्चा होगी।


